फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   for transfarmer bocked the road

ट्रांसफार्मर बदलने के लिए किया हंगामा

Wed, 27 Jul 2016 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 27 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
for transfarmer bocked the road
दुबारी के विग्रहपुर गांव में कई दिनों से जला ट्रांसफार्मर न बदले जाने के विरोध में ग्राम प्रधान रंजना सिंह के नेतृत्व में सड़क जाम करते ग्रामीण। अमर उजाला
 फतहपुर मंडाव ब्लॉक क्षेत्र के दुबारी गांव के विग्रहपुर पुरवे का ट्रांसफार्मर जलने के सात दिन बाद भी न बदले जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर बवाल काटा। गुस्साए ग्रामीणों ने बुुधवार को पूर्वाह्न नौ बजे काली चौरा के पास मुख्य मार्ग दुबारी-मधुबन  रोड जाम कर दिया। लगभग तीन घंटे तक मार्ग जाम रहने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान आवागमन करने वालों को काफी परेशानी हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचेतहसीलदार  मधुबन  शिवप्रकाश गुप्ता तथाथानाध्यक्ष मधुबन  सुरेश चंद्र मिश्र ने प्रदर्शनकारियों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


 दुबारी ग्राम पंचायत के बिग्रहपुर पुरवे में 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। तकनीकी खामी से फुुंका ट्रांसफार्मर सात दिन बाद भी नहीं बदला सका। परेशान ग्रामीण अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया। ग्राम प्रधान रंजना सिंह के नेतृत्व में पूर्वाह्न लगभग नौ बजे दुबारी काली चौरा के पास मुख्य मार्ग दुबारी मधुबन मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी सड़क के बीचोबीच बैठकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि 63  केवीए का ट्रांसफार्मर सात दिनों से जला पड़ा है। बिजली गुल रहने से गर्मी व उमस से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है।वहीं खेती किसानी भगवान भरोसे हो रही है।  पोल का तार जर्जर हाल में है। प्रदर्शनकारियों का यह भी कहना था कि कम क्षमता ट्रांसफार्मर होने के चलते बार-बार जल जा रहा है। 63केवीए को बदल कर 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विग्रहपुर में जर्जर तार को बदला जाए। विद्युत उपकेंद्र मोलनापुर को सेमरी जमालपुर के बजाय कटघरा महलू से बिजली आपूर्ति  कराई जाए। स्थानीय ग्राम पंचायत का पुरवा पब्बर तथा सुन्नर  पुरवा का भी विद्युतीकरण कराया जाय।  दुबारी गांव में कम  से कम 16 से 18 घन्टा तक बिजली आपूर्ति की जाए। घंटों सड़क जाम रहने से यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। सूचना पाकर  तीन घंटे बाद मौके पर पहुंचे  तहसीलदार  मधुबन शिवप्रकाश गुप्ता तथा  थानाध्यक्ष मधुबन सुरेश चन्द्र मिश्र  के आश्वासन पर मामला शांत               हो सका। जाम करने वालों में   मुख्य रूप से राम विलास सिंह, मोहन सिंह, संगीता गुप्ता,  कौशिल्या देवी, राधिका, इंदू जगरूप मौर्य, एकबाल अहमद, संजू         आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed