फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Food stuff

जरूरतमंदों के बीच बांट रहे सामान

Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Food stuff
परदहां ब्लाक के भार स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय में गरीबो को राशन वितरण करते प्रबंधक अजीत कुम? - फोटो : MAU
जरूरतमंदों के बीच बांट रहे सामान
विज्ञापन

गरीबों तथा असहायों की मदद के लिए आगे आ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
मऊ। लाकडाउन के बाद गरीबों तथा असहायों की मदद के लिए सामाजिक संगठन सहित विभागीय अधिकारी आने लगे हैं। इसमें कोई खाना बनवाकर बंटवा रहा, तो कोई खाद्यान्न का वितरण कर रहा, तो कोई मास्क का वितरण कर रहा है, तो कोई गांवों को सेनेटाइज करा रहा है। मधुबन: तहसीलदार सुबाष चंद्र यादव ने मधुबन के दुबारी, कटघराशंकर आदि स्थानों पर 22 बासफोर जाति के परिवारों खाद्य पदार्थ वितरित किया। खादी ग्रामोद्योग भिसहा के मंत्री ब्रह्मानंद सिंह ने हकारीपुर, भिसहा, तालचवंर गांवों में मास्क एवं साबुन का वितरण करते हुए कोरोना से बचाव के लिए बार बार हाथों को धोने, मास्क लगाने के साथ ही घरों में रहने की अपील की। पिपरीडीह: रामअवध सिंह महाविद्यालय में रविवार को प्रबंधक व समाजसेवी अजीत कुमार सिंह ने खाद्य सामग्रियों के साथ ही हरी सब्जियां भी वितरित की गई। रानीपुर: भुसुवा गांव में ग्राम प्रधान हरेंद्र चौहान ने गांव के नट बस्ती में असहाय जरूरतमंदों को लंच पैकेट बांटे। घोसी: तहसीलदार पीसी श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार संतविजय सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक टीम ने क्षेत्र के पतनयी, सरहरा, वैरासी, वासियाराम, पाऊस, खैरामोहहमदपुर गांवों में जरूरतमंदों, दिव्यांगों के बीच खाद्य सामग्रियां बांटी। साथ ही तहसील के कम्युनिटी किचन से लिटिल फ्लावर स्कूल स्थित कोरंटाइन सेंटर में रखे गए 22लोगों को भोजन कराने के साथ जरुतमंदों के बीच भोजन बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed