फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Food is not being cooked for three days, children protested with plates

Mau News: तीन दिनों से नहीं बन रहा खाना, बच्चों ने थाली लेकर किया प्रदर्शन

Thu, 15 Aug 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Food is not being cooked for three days, children protested with plates
अमिला। बड़रांव विकास खंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हेमई प्रथम पर गत तीन दिनों से मध्याह्न भोजन नहीं बनने से बच्चों को भूखे पेट ही पढ़ाई करनी पड़ रही है। शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से परेशान बच्चों ने हाथों में थाली लेकर प्रदर्शन किया। इस मामले में प्रधानाध्यापक जैद अहमद का दावा है कि बीते तीन दिनाें से सभासद खाना बनवा रहे हैं, विद्यालय में भोजन नहीं बन रहा है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय हेमई प्रथम 56 बच्चों का नामांकन है। अभिभावकाें के अनुसार बच्चों को तीन दिन से मिड-डे-मील के तहत भोजन ही नहीं बन रहा है। बुधवार को विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक शिवमुनी, देवेंद्र, सविता, राजकुमार, इन्द्रमन ने बताया कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बनने से बच्चे पूरे दिन भूखे रह गए। विद्यालय में शिकायत करने पर समस्या का समाधान नही हो पा रहा। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय का कहना है कि मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed