{"_id":"681cf62d80d96d58830184bf","slug":"food-department-team-raided-and-checked-the-records-mau-news-c-295-1-svns1028-127712-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, अभिलेखों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, अभिलेखों की जांच की
विज्ञापन
मऊ। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को जिले के सलाहाबाद क्षेत्र में छापा मारा। टीम ने व्यापारियों के अभिलेखों जांच पड़ताल किया। साथ ही विपणन निरीक्षक से सत्यापन कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया। खाद्य विभाग की टीम ने सलाहाबाद के महाबली ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान के अभिलेखों की जांच की। साथ ही एडिबल फूड्स की जांच की गई। व्यापारियों द्वारा निर्गत सिक्स आर की जांच किया।
सत्यापन के लिए सदर तहसील के विपणन निरीक्षक को निर्देश दिया कि वह किसानों से जांच करें कि उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम मूल्य का भुगतान तो नहीं किया गया है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विनय कुमार सिंह ने व्यापारियों को चेतावनी दिया कि न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम गेहूं की खरीद न करे।
न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम गेहूं खरीद करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यापारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जनपद के अपंजीकृत व्यापारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। जनपद का कोई भी व्यापारी गेंहू का अवैध भंडारण करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान एक किसान अपनी उपज व्यापारी के पास ले जा रहा था। किसान को सरकारी खरीद योजना के बारे में बताकर क्रय केंद्र से विक्रय कराया गया।