फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fog slows down vehicles

कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी

Wed, 06 Jan 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Fog slows down vehicles
बुधवार को खुरहट में मऊ- आजमगढ़ मार्ग सुबह कोहरे में जाते वाहन। - फोटो : MAU
मऊ। ठंड के मौसम में बुधवार को एक बार फिर बदलाव दिखा। आसमान कोहरे से पटा रहा। लोगों की दिनचर्या पर कोहरे का भी असर देखने को मिला। सुबह करीब आठ बजे तक कोहरा छाने से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। कोहरे से वाहनों की रफ्तार धीमी रही। ठंड के कहर से जिले में तीन लोगों की मौत हो चुुकी है। इसके बाद भी जिले के ग्रामीण इलाकों के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव नहीं जलवाया जा सका है। शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह लगभग आठ बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इस बीच आम जनजीवन पर मौसम के बदलाव का व्यापक असर नजर आया। लोग अपने घरों से देर से निकले। अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों की ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है। घना कोहरा होने से सवारी वाहनों की गति धीमी होने से लोग निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पा रहे थे। लगभग नौ बजे धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। धूप निकलने के बाद बाजारों में चहल पहल बढ़ गई। खिली धूप के चलते घर से लेकर सड़कों तक लोगों के चेहरों पर चमक देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed