फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five youths were cheated of Rs 10 lakh in the name of getting them a job in Muscat

Mau News: मसकट में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच युवाओं से दस लाख की ठगी

Wed, 09 Apr 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Five youths were cheated of Rs 10 lakh in the name of getting them a job in Muscat
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भरदिया कादीपुर निवासी युवक की तहरीर और कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। इसमें दो आरोपी देवरिया जिले के तो एक आरोपी का पता अज्ञात है। तीनों पर मस्कट में नौकरी दिलाने के नाम पर कोपागंज के पांच युवाओं से दस लाख रुपये की ठगी का आरोप है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के भदरिया कादीपुर निवासी मानसिंह ने बताया कि उसके भाई बाल सिंह की पहचान देवरिया जिले के अब्दुल कलाम, माेहम्मद इस्माइल और असगर अली से हुई। उन्होंने खुद के मस्कट में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करने की बात बताई। उसे विश्वास में लेकर नौकरी दिलाने की बात कही। बताया कि इन तीनों के झांसे में आकर उसने इसका अपने परिचितों व रिश्तेदारों से जिक्र किया। इसके बाद गांव के ही विनोद, रामलाल चौहान, रामजनम चौहान और रिश्तेदार सरवन चौहान के साथ उसके भाई बाल सिंह ने नौकरी लगवाने के लिए दस लाख रुपये दिए। बताया कि दस लाख लेने के बाद इन आरोपियों ने उसे फ्लाइट का टिकट और वीजा दिया जो कि फर्जी निकला। जब इन लोगोें ने तीनों से संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल फोन बंद जा रहा है। स्थानीय पुलिस के कोई कार्रवाई न किए जाने पर कोर्ट का शरण ली। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed