फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five youths from the Mau trapped in Malaysia reached their India

मलेशिया में फंसे मऊ के पांच युवक पहुंचे वतन, टूरिस्ट वीजा पर भेज एजेंट ने बनाया था बंधक 

Thu, 06 Aug 2020 11:57 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 06 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five youths from the Mau trapped in Malaysia reached their India
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मऊ शहर के पांच युवकों को एक एजेंट ने टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया में दलालों को बेच दिया। इन दलालों ने उन्हें दुकानों में बंधक बनाकर रखा था। दलालों ने इनके पासपोर्ट छीन लिए थे। युवकों ने सपा के नेता राजीव राय से गुहार लगाई तो उन्होंने बंधक बनाए गए इन युवकों को दलालों के शिकंजे से छुड़वाया और उन्हें उच्चायोग के पास एक होटल में ठहराया। पांचों युवक गुरुवार देर शाम हवाई जहाज से नई दिल्ली पहुंच गए। 

विज्ञापन


राजीव राय ने बताया कि मलेशिया के कानून के अनुसार जुर्माना और बंधक बनाने वालों को रुपये देकर और अपने एक मित्र के माध्यम से पांचों युवकों को छुड़ाकर उच्चायोग बुलवाया। इसके बाद एक होटल में ठहराकर अन्य प्रकिया पूरी करवाईं। इसमें लगभग दो हफ्ते का समय लग गया।
विज्ञापन


वतन वापसी के लिए हवाई जहाज के टिकट का किराया जमा किया। तब जाकर पांचों युवक मलयेशिया के कुलालंपुर से भारत आने वाली फ्लाइट से  नई दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतर गए। इनकी कोरोना संबंधी जांच की जा रही थी। इन युवकों ने वीडियो भेजकर बताया कि वतन वापसी के लिए राजीव राय ने पूरी मदद की। युवकों के घर वालों ने राय को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजीव राय ने बताया कि मलेशिया में टूरिस्ट वीजा पर फंसे इन युवकों ने मुझसे संपर्क करके वतन वापसी के लिए मदद मांगी। मैने इंसानियत के नाते इनकी मदद की। बताया कि इनके अलावा प्रतापगढ़ जिले के दीपक नामक युवक को भी उन्होंने मुक्त कराकर उच्चायोग में भिजवाया है। उसे भी देश बुलाने की प्रकिया में वह लगे हैं। बताया कि मऊ के जिस एजेंट ने मलेशिया भेजा था उसके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी को पत्र दिया है। 
 

यह हैं मुक्त कराए गए शहर के युवक 

  • अरशद अली, न्याज मुहम्मपुरा मुहल्ला
  • मुहम्म्द तैयब, शाही कटरा
  • अमजद खान, बड़ी कम्हरिया अलीनगर
  • अमजद खान, बड़ी कम्हरिया देवपरवा,
  • अताउल्लाह, मुंशीपुरा नई बस्ती
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed