फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Five nominations including BJP candidate

भाजपा प्रत्याशी सहित पांच का नामांकन

Sat, 27 Apr 2019 12:11 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Sat, 27 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
Five nominations including BJP candidate
लोकसभा चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट पर घोसी सीट से नामांकन करते भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर। - फोटो : mau
 19 मई को सातवें चरण के लिए होने वाले मतदान के लिए घोसी सीट पर पांचवें दिन शुक्रवार को भी कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन प्रक्रिया जारी रही। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी और सांसद हरिनारायण राजभर के साथ पांच लोगों ने नामांकन किया। सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया ( कम्यूनिस्ट) से प्रत्याशी बने सुरजीत कुमार श्रीवास्तव ने दो सेट में पर्चा दाखिल किया। दोनों नामांकन पत्रों में उन्होंने अलग अलग प्रस्तावकों के नामों को शामिल किया। नामांकन प्रक्रिया सुचारु रुप से चलाने के लिए कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। वहीं, तीन लोगों ने पर्चा खरीदा। उधर, कलेक्ट्रेट में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर ने एक सेट में पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ एमएलसी यशवंत सिंह, जिलाध्यक्ष  दुर्गविजय राय, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता, विजय राजभर, डा. एचएन सिंह मौजूद थे। इस दौरान उदय प्रताप  प्रस्तावक रहे। इसके अलावा प्राउटिष्ट सर्व समाज पार्टी से प्रवीण कुमार ने पर्चा दाखिल किया। सूर्यकांत दूबे ने बतौर निर्दल पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन


 सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्यूनिस्ट) से सुरजीत श्रीवास्तव ने शुक्रवार को दो सेट में पर्चा दाखिल किया। दोनों पर्चो में सूचना तो एक थी, लेकिन दोनों फार्मो में प्रस्तावकों को नाम अलग अलग रहे। इसके अलवा निर्दल प्रत्याशी के रुप में भानू प्रताप उपाध्याय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। भानू प्रकाश ने कर्मचारी मजदूर एकता पार्टी के नाम से 22 अप्रैल को पर्चा लिया था लेकिन उसे निर्दल के रुप में दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कलेक्ट्रेट पर नामांकन स्थल के पास सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। नामांकन में किसी तरह की बाधा न आए, इसके लिए खुद अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव मय सीओ घोसी नंदलाल के साथ मौके पर मौजूद थे।
उधर, लोकसभा घोसी सीट से बीते बुधवार को राष्ट्रीय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी पार्टी से नामांकन करने वाले किशन लाल फौजी ने शुक्रवार को पुन: कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।


घोसी तहसील क्षेत्र के बिजपुरा चकसाबिर मुहहम्मद गांव निवासी किशन लाल ने पहले किशन लाल के नाम से नामांकन किया था। बाद में नाम के आगे किशन लाल फौजी जोड़ने के लिए शुक्रवार को पुन: एक सेट में पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed