{"_id":"036eb554b12e0a25df6ac300270cd436","slug":"five-claimants-withdrawn-by-name-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव ः पांच दावेदारों ने वापस लिया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रिक्ट बार चुनाव ः पांच दावेदारों ने वापस लिया नाम
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Sat, 12 Sep 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कार्यकारिणी के गठन के लिए शुक्रवार को पर्चा वापसी के दिन अध्यक्ष पद से चुनाव लड़ रहे छह प्रत्याशियों में से पांच ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता बीवी सिंह का निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय हो गया है।
पर्चा वापसी का समय समाप्त होने के बाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री पद के लिए 19 सितंबर को मतदान होगा। मतदान के लिए 217 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। शेष पदों पर पद के अनुरूप नामांकन होने के चलते उस पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
चुनाव अधिकारी देवेश कुमार राय ने बताया कि शुक्रवार को पर्चा वापसी के समय अध्यक्ष पद से केशव यादव, रामदरश राम, सत्यप्रकाश सिंह, रविंद्र उपाध्याय और चंद्रशेखर उपाध्याय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इस प्रकार अध्यक्ष पद पर केवल एक प्रत्याशी बीवी सिंह की उम्मीदवारी रह गई। जिनका निर्विरोध निर्वाचन होना है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शेष पदों से किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन वापस नहीं लिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए शकील अहमद व पंचानंद वर्मा के बीच लड़ाई है। वहीं मंत्री पद के लिए अतुल कुमार राय, नमेंद्र कुमार श्रीवास्तव, बाबूलाल प्रजापति, संजय तिवारी, रईश अहमद के बीच चुनाव होना है।
मतदान 19 सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा। इसी दिन तीन बजे से मतगणना होगी। अध्यक्ष पद पर शेष प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के बाद निर्विरोध निर्वाचित होने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता बीवी सिंह ने नामांकन वापस लेने वाले सभी प्रत्याशियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि अधिवक्ताओं ने जिस उम्मीद के साथ मुझे अपना समर्थन दिया है।