फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First the dirty water of the drains will be purified, then it will fall into the Tamsa river.

Mau News: पहले शुद्ध होगा नालों का गंदा पानी, फिर तमसा नदी में गिरेगा

Sat, 06 Jan 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
First the dirty water of the drains will be purified, then it will fall into the Tamsa river.
मऊ। नगर क्षेत्र के नालाें से प्रतिदिन निकलने वाले गंदे पानी से तमसा नदी को प्रदूषित होने से बचाने की पहल की जा रही है। नाले के पानी को बायोरेमेडिएशन (सूक्ष्म जीवों) और फाइटोरेमिडिएशन (पौधों) तकनीक से शुद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे तमसा नदी के पानी को प्रदूषित होने से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नगर क्षेत्र स्थित नालों की गंदगी को कम करने तथा गंदे पानी की विषाक्तता को कम करने के लिए नगरपालिका क्षेत्र में फाइटोरेमिडिएशन तकनीक का प्रयोग शुरू हो चुका है। गत दो वर्षाें से पालिका की तरफ से बायोरेमिडिएशन तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले से चल रहे बायोरेमिडिएशन के साथ अब फाइटोरेमिडिएशन तकनीक का भी प्रयोग कर हम नगर के नालों के पानी को साफ करने का प्रयास कर रहे हैं। नगरवासियों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर डालने वाले गंदे पानी की तीव्रता को कम करने के लिए तकनीक द्वारा ग्राउंड लेवेल पर ही पानी की गंदगी को दूर करने से मानव स्वास्थ्य को स्थिर बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बायोरेमिडिएशन में बैक्टिरिया कल्चर से नालों के पानी को शुद्ध किया जाता है। अब नगर पालिका ने फाइटोरेमिडिएशन तकनीक का प्रयोग भी आरंभ कर दिया है। इस तकनीकी से नालों में एक विशेष प्रकार के पौधे रोपित किए जाते हैं। वे पौधे अनवरत पानी में तैरते रहते हैं। इस प्रकार लगे पौधे नालों में पानी की सतह कम और अधिक होने पर पानी की ऊपरी सतह पर ही तैरते रहते हैं। इस दौरान निकासी वाले पानी की गंदगी को अवशोषित करते रहते हैं। इससे पानी में विलीन विषाक्त पदार्थों को अपने प्रयोग में लेकर प्राकृतिक तौर पर पानी की गंदगी को साफ कर देते हैं।
सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्य प्रकाश ने बताया कि इस तकनीक के माध्यम से हम नगर क्षेत्र के सभी नालों को प्यूरीफाई करने के लक्ष्य पर कार्य कर रहे हैं। पालिका ने इस तकनीकी का प्रयोग करते हुए ढेकुलियाघाट स्थित नाले में प्लांट रोपित किया है। यह पौधे अवशोषण के माध्यम से नाले के पानी से मिश्रित विषाक्त पदार्थों का सेवन कर पानी को हानिरहित बना देते हैं। इस प्रकार नालों में बहने वाला पानी आसपास रहने वालों के लिए हानिकारक नहीं रह जाता।

इस प्रकार, जीवन पर इनका बुरा प्रभाव भी नहीं पड़ता। इस तकनीकी का प्रयोग अभी नगर के कुछ नालों में ही किया जा रहा है जबकि आगे इसे बृहद पैमाने पर स्थापित करने की योजना है। इस प्रकार बहुत जल्द नगर के नालों से होने वाली हानि पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed