फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   First the bike collided, then the uncontrollable ambulance overturned in the ditch

Accident in Mau: पहले बाइक में मारी टक्कर, फिर खाई में पलटी बेकाबू एंबुलेंस, दो लोग घायल

Sat, 05 Nov 2022 06:47 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sat, 05 Nov 2022 06:47 AM IST
सार

जिला अस्पताल में इलाज करा रहे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर मधुबन अपने घर के लिये देर शाम करीब नौ बजे एंबुलेंस से निकले। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास एंबुलेंस ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
First the bike collided, then the uncontrollable ambulance overturned in the ditch
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास गुरुवार की देर रात तेज रफ्तार एंबुलेंस एक बाइक में टक्कर मारने के बाद बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। हादसे में बाइक चालक तथा सवार महिला घायल हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद आरोपी एंबुलेंस चालक भाग गया।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला अस्पताल में इलाज करा रहे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। परिजन शव लेकर मधुबन अपने घर के लिये देर शाम करीब नौ बजे एंबुलेंस से निकले। कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव के पास एंबुलेंस ने सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार इंदारा निवासी मनोज कुमार सिंह (50) और उनकी पत्नी कविता सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बाइक में टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। एंबुलेंस पलटने के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। लेकिन एंबुलेंस में बैठे चार लोग घायल हो गए। उन्हें किसी तरह से निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले दोनों घायलों को कोपागंज सीएचसी लाकर भर्ती कराया। इसके बाद एंबुलेंस की खिड़की का कांच तोड़कर शव निकाला और दूसरे वाहन से उसे भेजा। घटना के संबंध में कोपागंज एसओ अमित मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है, हादसे में दोनों घायलों को अस्पताल भेजवाया जा चुका है, जबकि एंबुलेंस को जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed