{"_id":"63a48b856909f76757111f66","slug":"firing-on-young-man-who-walking-outside-house-in-mau-old-enmity-being-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mau: घर के बाहर टहल रहे युवक पर गोलियों की बौछार, अस्पताल में भर्ती, पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau: घर के बाहर टहल रहे युवक पर गोलियों की बौछार, अस्पताल में भर्ती, पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
Thu, 22 Dec 2022 10:23 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:23 PM IST
सार
मऊ नगर क्षेत्र के भीटी स्थित अनुसूचित बस्ती के पास गुरुवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने अभिमन्यु नामक युवक पर फायर झोंक दिया। घटना में अभिमन्यु को तीन गोली लगी है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती अभिमन्यु का बयान लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ शहर के भीटी अनुसूचित बस्ती के पास गुरुवार देर शाम घर के बाहर टहल रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। युवक को तीन गोली लगी। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
भीटी निवासी अभिमन्यु (22) गुरुवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी समय बाइक सवार पांच बदमाश पहुंचे। जब तक वह कुछ समझता बदमाशों ने उसपर गोलियां चलानी शुरू कर दी। वो घर की ओर भागने लगा। दो गोली उसके दाहिने हाथ में लगी और और एक गोली कमर में लगते ही वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
जब तक लोग कुछ समझते तबतक बाइक सवार बदमाश फरार हो गए। मौके पर जुटे परिजनों ने आननफानन घायल अभिमन्यु निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, नगर क्षेत्राधिकारी धनंजय मिश्रा और कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी दल बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
Trending Videos
इस संबंध में सीओ सिटी धनंजय मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारी गई है। पीड़ित ने इस मामले में कुछ लोगों का नाम बताया है, पुलिस सभी मामले की जांच कर रही है।