फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   fire broke out marriage hall and restaurant in mau

Mau News: मैरेज हॉल व रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, आठ लाख रुपये से अधिक का सामान खाक

Fri, 03 May 2024 05:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 May 2024 05:47 PM IST
सार

Mau News: एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों राहत की सांस ली। इस घटना में मैरेज हॉल में रखी कुर्सियां, सोफा, टेंट, बूफे सहित लगभग आठ लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
fire broke out marriage hall and restaurant in mau
आग की घटना के बाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के गांगेवीर स्थित मैरेज हॉल और रेस्टोरेंट में शुक्रवार की सुबह नौ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसमें सात लाख रुपये से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम की सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


विज्ञापन


गांगेवीर में मधुबन-दुबारी मार्ग पर मैरेज हॉल है। उसी में रेस्टोरेंट भी संचालित था। शुक्रवार की सुबह नौ बजे मैरेज हॉल में लगी टेंट में आग लग गई। वहां काम करने वाले लोग कुछ समझ पाते कि आग ने विकराल रूप ले लिया। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोग वहां पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद भी आग ने रेस्टोरेंट को भी अपनी जद ले लिया। पूरा मैरेज हॉल और रेस्टोरेंट धूं धूं कर जलने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों ने सक्रियता दिखाते हुए सिलेंडर बाहर निकाल दिया था, जिससे वहां बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम और मधुबन थाना प्रभारी रविंद्रनाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed