फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fire broke out in six sheds, eight goats and two cows burnt to death

Mau News: छह मड़ईयों में लगी आग, आठ बकरियां और दो गाय जलकर मरी

Fri, 03 May 2024 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in six sheds, eight goats and two cows burnt to death
मोहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के मालव गांव की राजभर बस्ती में बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग में छह मड़ईयां, आठ बकरियां और दो गाय जलकर मर गईं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा होने से बचाया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने चैन की सांस ली। मालव गांव के राजभर बस्ती निवासी रामप्यारे राजभर
विज्ञापन

की मड़ई में दोपहर 12 बजे आग लग गई। तेज हवा से आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते बगल में कांता, बाबूलाल, बच्चन राजभर सहित अन्य तीन लोगों के मड़ई और मकान को चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तेज हवा ने आग को और भड़का दिया। रामप्यारे राजभर की मड़ई में बंधी चार बकरियां, कांता राजभर के घर और मड़ई में बंधी एक गाय और एक बछिया भी जलकर मर गईं। वहीं बब्बन राजभर की रिहायशी मड़ई में बंधी चार बकरियां भी जलकर मर गईं। आसपास के घरों में दिनेश्वर, बेचू और स्वामीनाथ राजभर की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सूचना पर कुछ देर बाद मोहम्मदाबाद गोहना से फायर ब्रिगेड की टीम आशीष मौर्य के नेतृत्व में पहुंची और आग पर काबू पाया। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन


डंठल जलाने के लिए लगाई थी आग, गांव में पहुंच गई आग
कोपागंज। ग्राम सभा काछीकला में बृहस्पतिवार की दोपहर गेहूं के डंठल जलाने के दौरान आबादी के बीच बगीचे में आग लग गई। सैंकड़ों ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आग बुझने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। काछीकला गांव में किसी ने खेत में पड़े गेहूं के डंठल जलाने के लिए आग लगाई। तेज पछुआ हवा के कारण आग तेजी से बढ़ते हुए गांव की आबादी से पहले बांस और आम के बगीचे में आकर आग ने भयावह रूप ले लिया। इतना देख शोर मचाते हुए ग्रामीण बगीचे की तरफ बढ़े। लेकिन आग की ऊंची लपटों ने ग्रामीणों को कुछ दूरी पर ही रुकने पर मजबूर कर दिया। इसी बीच किसी ने फायरब्रिगेड को घटना की सूचना दी। लेकिन फायरब्रिगेड की टीम वहां नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed