{"_id":"63353398120bd225fa006746","slug":"fire-broke-out-at-the-house-of-mukhtars-close-friend-the-house-was-attached-on-september-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार के करीबी के घर लगी आग: 6 सितंबर को घर किया गया था कुर्क, घर का सामान जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार के करीबी के घर लगी आग: 6 सितंबर को घर किया गया था कुर्क, घर का सामान जलकर खाक
Thu, 29 Sep 2022 01:16 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: किरन रौतेला
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:16 PM IST
सार
मुख्तार अंसारी के करीबी उमेश सिंह के करोड़ों के कुर्क वाले मकान में गुरुवार
सुबह आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और तीन दमकल वाहन घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की।
विज्ञापन
करोड़ों के कुर्क मकान में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्तार अंसारी के करीबी उमेश सिंह के करोड़ों के कुर्क मकान में गुरुवार की सुबह आग लग गई। आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड के जवान तीन दमकल वाहन के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। घटना से भवन के एक कमरे में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग किस वजह से लगी, यह जानकारी नहीं हो सकी है।पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बताते चलें कि सरायलखनसी थाना के अहिलाद गांव निवासी उमेश सिंह का भुजौटी में 46 करोड़ रुपए का आलीशान घर है। उमेश सिंग माफिया मुखातर अंसारी के करीबी हैं। जिस पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण आधुनियम की धारा 14(1) के तहत जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बीते छह सितम्बर को इस भवन को कुर्क कर दिया गया था।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह इस भवन से धुंआ उठने की खबर मिलने पर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुभाष कुमार ने तीन दमकल की गाड़ियों के साथ मौके पर पहुचकर आग पर काबू पाने का प्रयास दिया। सीएफओ ने बताया कि करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उधर इस घटना को लेकर सुबह से पूरे नगर में चर्चा होती रही है।
विज्ञापन