{"_id":"655cd7afaf0a3c0c5b058964","slug":"fire-breaks-out-in-suspicious-condition-in-shop-goods-worth-rs-14-lakh-reduced-to-ashes-mau-news-c-295-1-mau1001-5294-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: संदिग्धहाल में दुकान में लगी आग, 14 लाख का सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: संदिग्धहाल में दुकान में लगी आग, 14 लाख का सामान राख
विज्ञापन
ऊ। शहर कोतवाली के पास दुकान में सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। इसमें रखा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर आग लगने के कारणों के जांच की मांग की।
शहर कोतवाली के लारी रोड़ निवासी पंकज कुमार मद्धेशिया ने बताया कि कोतवाली के बगल में उसकी दुकान है। सोमवार की शाम को वह दुकान बंदकर अपने घर वापस चला गया। देर रात करीब दो बजे दुकान में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दमकल के वाहन की ओर से आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान में रखे करीब दो लाख रुपये के जूते और 13 लाख रुपये के कपड़े जलकर राख हो गए। बताया कि आग लगने से उसका पूरा कारोबार प्रभावित हो गया है। इसी के सहारे वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
इस बाबत कोतवाली प्रभारी शैलेष सिंह ने बताया कि दुकानदार की तरफ से अगलगी की घटना की तहरीर मिली है। आग का कारण शार्टसर्किट लग रहा है। पुलिस द्वारा इसकी जांच चल रही है। जनपद के अनेक क्षेत्रों में अगलगी की लगातार चौथी घटना है। बीते दिनों शहर कोतवाली क्षेत्र में ही दीवाली के समय नियाजपुर मुहल्ला के साड़ी की दुकान में आग लग गई थी। कोपागंज थाना के फैजुल्लाहपुर गांव में निमार्णाधीन मकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया था। घाेसी कोतवाली के थानीदास के मोड़ पर लकड़ी की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया था।