फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   FIR registered against three in kidnapping case on the orders of SP

एसपी के आदेश पर अपहरण के मामले मे तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against three in kidnapping case on the orders of SP
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम लिलारी भरौली निवासी 23 वर्षीय युवक के अपहरण के मामले मे एसपी के आदेश पर पुलिस ने युवती सहित तीन के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। युवक के परिजनों की ओर से उच्च न्यायालय में याचिका दाखिल की गई थी। ग्राम लिलारी भरौली निवासिनी गुलाबी देवी पत्नी वीरेन्द्र यादव ने 17 अगस्त 2021 को थाने में तहरीर दी थी। तहरीर मे उल्लेख किया कि उसका लड़का राहुल यादव 23 जो स्नातक का छात्र है। 15 अगस्त 2021 की रात से ही बाइक सहित लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला तथा उसका मोबाइल भी बन्द है। पुलिस तहरीर के आधार पर गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत करते हुए युवक की तलाश में लग गई। इसी बीच 18 अगस्त की शाम भुजौटी के पीछे लापता युवक की बाइक सरायलखन्सी पुलिस ने बरामद किया। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का पता नहीं चलने पर युवक के परिजनों ने हाइकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की। हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को अपहरण में तब्दील कर विवेचना करने का आदेश दिया। एसपी के आदेश पर थाने मे युवक की मां गुलाबी देवी की तहरीर पर रामनरेश यादव, संजना यादव और रमेश चंद्र यादव के विरुद्ध अपहरण और षड्यंत्र की धारा में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुुरू की गई। निरीक्षक कोपागंज हरेराम मौर्य ने बताया कि पहले गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जिसे एफआईआर मे तब्दील कर तीन लोगों को नामजद किया गया है। मामले की विवेचना वह स्वयं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed