मऊ। पुलिस और जिला प्रशासन ने सदर विधायक म़ुख्तार अंसारी के गिरोह पर शनिवार को एक और चोट कर दिया। पुलिस ने मुख्तार के करीबी मछली कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर करा दिया।12 लाख कीमत की 186 कुंतल मछलियां जब्त कर लिया। एक ट्रक और एक पिकअप वाहन सीज कर दिया। पुलिस ने मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली में महामारी अधिनियम, पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के अंर्तगत 03 अभियुक्तों के विरुद्ध दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार किया गया है। अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके शनिवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मुख्तार के करीबी पारस सोनकर के माध्यम से अवैध रूप से मछली का कारोबार किया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर पुलिस , जिला प्रशासन ,खाद्य सुरक्षा विभाग व मत्स्य विभाग के अधिकारियों की ओर से जांच की गई। डीएम के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक नीरज पाठक खाद्य सुरक्षा विभाग के श्रवण कुमार त्रिपाठी ,राजेश दीक्षित , पंकज यादव,मत्स्य निरीक्षक संतोष पांडेय ने जांच किया। जांच टीम ने पाया कि यह सारा कारोबार नियम विरुद्ध तरीके से चल रहा है। इस पर कार्यवाही करते हुए एसपी के निर्देश पर मुहम्दाबाद गोहना कोतवाली में मुहम्मदाबाद गोहना कसबे के पारस सोनकर , छोटई तथा ट्रक चालक आंध्रप्रदेश के मु.इस्माईल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दस टायरों वाला मछली लदा ट्रक , पेंगोशियस ( पियासी )प्रजाति की 12 लाख रुपयों की कीमत की 106 कुंतल मछली बरामद कर लिया। एस पी ने बताया कि पारसनाथ सोनकर मछली के व्यवसाय को विधि विरुद्ध तरीके से संचालित कर आस पास के कई जिलों व सीमावर्ती प्रदेश बिहार में सप्लाई करता है। पुलिस को गोपनीय जानकारी होने के बाद सभी विभागों से समन्वय स्थापित कर यह कार्यवाही की गई। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पारसनाथ सोनकर का जुड़ाव मुख्तार अंसारी गिरोह से रहा है और इस व्यवसाय से अर्जित धन को गैंग के गुर्गों को सुविधाएं उपलब्ध कराने में इस्तेमाल किया जाता है।