फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fines imposed on two shops of the station

स्टेशन की दो दूकानों पर लगाया जुर्माना

Sat, 19 Aug 2017 11:34 PM IST
mau news
mau news Updated Sat, 19 Aug 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
मऊ। शनिवार को मुख्य वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी आरसी श्रीवास्तव ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर सफाई सहित कई बातों को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही पार्किग स्टैंड में उचित शुल्क लेने की भी बात कही। गंदगी फैलाने पर दो दूकानों पर अर्थदंड भी लगाया।  
विज्ञापन

मुख्य वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी आर सी श्रीवास्तव शनिवार को स्वच्छता अभियान के मद्देनजर वाराणसी से लिच्छवी एक्सप्रेस से सुबह मऊ रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने अधिकारियों और आम जनता को स्व्च्छता के बारे में जागरुक किया। साथ ही रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक पर दो नंबर और तीन नंबर स्टाल पर गदंगी देखकर वे भड़क गए और दोनों स्टालों को दस-दस हजार का अर्थदंड लगाया। इसके बाद  उन्होंने रेलवे स्टेशन पर साफ-सफाई का जायजा लिया। सफाई में कमी होने पर अधिकारियों को सफाई रखने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक आरसी श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन के बाहर बने पार्किंग स्टैंड का जायजा भी लिया। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने स्टैंड प वाहनों के रखरखाव को देखा। साथ ही पर्ची भी देखी। उन्होंने ठेकेदार से उचित निर्धारित मूल्य ही लोगों से लेने की बात कही।        
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed