फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fighting for riding in tempo, four injured

टेंपो में सवारी बिठाने को लेकर मारपीट, चार घायल

Thu, 03 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Fighting for riding in tempo, four injured
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम सरसेना में दो टैंपो चालकों में सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद के बाद मार पीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से दो महिलाएं तथा दूसरे पक्ष से दो पुरुष घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर एक दूसरे पर मारने पीटने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नही था। थाना क्षेत्र के सरसेना गांव निवासी साहब पासवान और सतिराम सिंह टैंपो चालक हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर दोनों में सवारी बैठाने को लेकर गाली गलौज व हाथा पाई हो गई । शाम चार बजे जब सतिराम सिंह और उसका चचेरा भाई पीयूष सिंह साहब पासवान के घर से होते हुए अपने घर जा रहे थे तो साहब पासवान के घर की महिलाएं अपशब्द बोलने लगीं, इस पर पीयूष सिंह और सतिराम सिंह महिलाओं को मारने पीटने लगे, महिलाएं भी ईट पत्थर चलाने लगी । एक पक्ष से साहब पासवान की पत्नी सुधा 40 और पुत्री सुनीता 19 तथा दूसरे पक्ष के सतिराम सिंह 29 और पीयूष सिंह 23 घायल हो गये। दोनो पक्ष ने एक दूसरे को आरोपित करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस एक पक्ष के साहब पासवान तथा दूसरे पक्ष के पीयूष सिंह और सतीराम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed