फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fighting, aerial firing between two parties in the dispute to stop the procession

बारात को रोकने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, हवाई फायरिंग

Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Fighting, aerial firing between two parties in the dispute to stop the procession
मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में शनिवार को आई बरात का रास्ता रोकने के विवाद में अगले दिन रविवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे चले। हवाई फायरिंग की भी चर्चा रही। मारपीट में तीन लोगों को चोट आई। मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव निवासी ओम प्रकाश की पुत्री की शादी शुक्रवार को थी। आजमगढ़ से बरात आई थी। गांव के बाहर कुछ युवकों द्वारा दूल्हे के भाई से गाली गलौज तथा उसका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया और बरात को गांव में जाने से रोकने लगे। इसकी जानकारी लड़की पक्ष को हुई तो कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और बरात घर तक ले गए। शनिवार की सुबह जब बरात विदा होकर वापस जा रही थी तब एक बार फिर से बरात रोक दी गई। हालांकि गांव के कुछ लोगों ने मामले को शांत कराया। शादी समारोह से खाली होकर लड़की के पिता जब इस बाबत पूछताछ करने युवकों के घर गए तो वहां विवाद हो गया और कहासुनी के बाद गाली-गलौज के साथ मारपीट हो गई। इसकी जानकारी जब दलित बस्ती के लोगों को हुई तो इस पक्ष के भी दर्जनों लोग पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर ईंट पत्थर, लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान हवाई फायरिंग की भी चर्चा रही। मारपीट के दौरान ही किसी ने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दिया। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष मारपीट करते रहे। इसकी जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर मामला शांत कराया और वहां से एक व्यक्ति को कोतवाली ले गई। घटना में ओमप्रकाश, भानुप्रताप समेत तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed