फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fight over old enmity, youth injured

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, युवक घायल

Mon, 30 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Fight over old enmity, youth injured
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के मोलनागंज वार्ड स्थित खाकी बाबा कुटी के पास रविवार की देर रात बाजार से सामान लेकर घर जा रहे युवक को पुरानी रंजिश में लाठी-डंडा से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए आजमगढ़ स्थिति निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्राम इब्राहिमचक निवासी अभिषेक मौर्य पुत्र शिवकुमार मौर्य चिरैयाकोट बाजार से सामान खरीदकर साइकिल से घर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह खाकीबाबा की कुटी के पास पहुंचा। पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने पुरानी बात को लेकर पहले कहासुनी की उसके बाद उसे लाठी-डंडे से मारने-पीटने लगे। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे उपचार के लिए आजमगढ़ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने दो के विरूद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed