फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Female doctor after the commotion at

महिला चिकित्सक के नहीं मिलने पर हंगामा

Mon, 27 Jun 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 27 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Female doctor after the commotion at
बजरडीहा में कुछ दिन पूर्व हुए मारपीट में घायल हाजी बरकतुल्ला की रविवार को मौत हो गई। जिससेे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने खूब हंगामा किया।
स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा पर तैनात महिला चिकित्सक के नहीं मिलने पर सोमवार को मरीजों के तीमारदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि महिला चिकित्सक रोजाना नियमित रूप से अस्पताल नहीं आतीं। यहां आने वाली महिला मरीजों को इससे काफी दिक्कत उठानी पड़ती है। अस्पताल पर हंगामा करने की जानकारी मिलने पर चिकित्साधिकारी मौके पर पहुंचे, लोगों को आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन



 थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी बलवंत सिंह अपनी बीमार भाभी और मां को लेडी डाक्टर को  दिखाने के लिए शनिवार को पीएचसी पर आए। अस्पताल के कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि लेडी डाक्टर आज नहीं आई हैं।  
विज्ञापन



बलवंत  मां और भाभी को लेकर जिला मुख्यालय गए और लेडी डाक्टर को दिखाकर इलाज कराया। वहीं वलबंत सोमवार को अपने परिवार की एक महिला को दिखाने के लिए पीएचसी आए। लेकिन सोमवार को लेडी डाक्टर नहीं मिलीं। इस दौरान अस्पताल पर लेडी डाक्टर को दिखाने के लिए कुसुम, सुमन, देवंती, कौशिल्या, बेंचनी, इमराना आदि भी ढूंढ रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्हें भी बताया गया कि लेडी डाक्टर नहीं आई हैं। इसी बीच मनीष सिंह, सुभाष सिंह, गणेश, राजकुमार दुबे और सीलू सिंह भी वहां पहुंच गए। इन सभी लोगों ने चिकित्साधिकारी द्वितीय इफ्तेखार अहमद अंसारी से लेडी डाक्टर के बाबत जानकारी चाही तो वे भी लेडी डाक्टर  डा. माया अग्रवाल के नियमित रूप से अस्पताल आने के बाबत कुछ बता नहीं सके।



नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उस पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. महेंद्र कुमार भी विभागीय कार्य से जिला मुख्यालय गए थे। लगभग डेढ़ घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद चिकित्साधिकारी के आश्वासन पर माने। लेकिन ग्रामीणों ने चेताया कि यदि भविष्य में लेडी डाक्टर नियमित रूप से ड्यूटी पर नहीं आती  हैं तो पीएचसी का घेराव किया जाएगा।प्रदर्शनकारियों ने चेताया कि इसके बावजूद भी लेडी डाक्टर के अस्पताल आने के समय में सुधार नहीं आती तो सीएमओ का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed