फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fault in incoming cable, supply stopped

इनकमिंग केबल में फाल्ट, आपूर्ति ठप

Sat, 09 Apr 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fault in incoming cable, supply stopped
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र के करहां स्थित 33/ 11 केवीए बिजली उपकेंद्र से आपूर्ति 24 घंटे से बंद है। गर्मी, उमस, के चलते रोजा और नवरात्र का व्रत रखने वालों को काफी परेशानी हो रही है। खराबी की वजह इनमिंग केबल में फाल्ट आना बताया जा रहा है। 24 घंटे बाद भी आपूर्ति बहाल न होने से लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर तीन बजे विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली बहाल होने की उम्मीद में लोग इंतेजार करते रहे। देर रात तक बिजली नहीं आई तो लोगो ने कर्मचारियों की खोजबीन किया। कोई भी जिम्मेदार कर्मचारी फाल्ट के बारे और आपूर्ति शुरू होने के बारे में बताने को मौजूद नहीं मिला। शनिवार की दोपहर तक आपूर्ति न होने से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। करहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव ने बताया कि करहां उपकेंद्र पर एक भी सरकारी कर्मचारी नहीं है। जेई से बात करने पर पता चला कि मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे लाइन के पास केबल में खराबी होने से यह आपूर्ति बंद है। शनिवार रात तक आपूर्ति बहाल न होने से रोजा और नवरात्र का व्रत रखने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करहा, माहपुर, चकजाफरी आदि गांव शनिवार को पीने का पानी नहीं मिल सका। अवर अभियंता अरविंद कुमार कुशवाहा ने बताया कि अंडरग्राउंड केबल में फाल्ट आने के कारण खराबी आ गई है। कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed