{"_id":"668bb9f18704d4157d00d6cc","slug":"father-and-daughter-died-after-hit-by-train-in-mau-2024-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पिता-पुत्री की मौत: अचानक रूकी ट्रेन, झटके से बाहर रेलवे ट्रैक पर गिरने से दोनों की गई जान; परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता-पुत्री की मौत: अचानक रूकी ट्रेन, झटके से बाहर रेलवे ट्रैक पर गिरने से दोनों की गई जान; परिवार में कोहराम
Mon, 08 Jul 2024 03:35 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 08 Jul 2024 03:35 PM IST
सार
मऊ जिले में ट्रेन की चपेट में आने से पिता- पुत्री की मौत हो गई। दोनों दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रेन अचानक रूकी। जिसके झटके से रेलवे ट्रैक पर गिरने के बाद ट्रेन की जद में आ गए। दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव इमामबाड़ा के पास सोमवार को मेमू ट्रेन में यात्रा कर रहे पिता-पुत्री की ट्रेन के जद में आने से मौत हो गई। घटना का कारण बताया जा रहा है कि हादसे में मृत अधेड़ अचानक ट्रेन के रूकने के चलते झटका खाकर नीचे आ गिरे, जहां पिता-बेटी दोनों इस झटके के चलते नीचे आ गिरे। हादसे में दोनों की मौत हो गई। उधर हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस रूट पर ट्रेन की जद में आने से यह मौत की पहली और बड़ी घटना है। मृतक पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समसुल हसन के भाई थे। जो कि अपनी बेटी को दवा दिलाकर वापस घोसी लौट रहे थे।
विज्ञापन
यह है मामला
जानकारी के अनुसार घोसी नगर के बड़ागांव नीमतले शिया मोहल्ले निवासी एवं सामयिक अमीन फैजुल हसन (55) पुत्र जायर हसन सोमवार को दवा लेने गए थे। दवा लेकर अपनी पुत्री सना परवीन के साथ मेमू ट्रेन से वापस लौट रहे थे। अभी वह घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव इमामबाड़ा के सामने पहुंचे थे अचानक ट्रेन की जद में आने से फैजुल हसन की मौत हो गई। वहीं पिता को बचाने के प्रयास में सना परवीन भी हादसे की शिकार हो गई।
विज्ञापन
उधर, हादसे के बाद मृतक के छोटे भाई दुरूल ने घोसी पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि उसके बड़े भाई और भतीजी जिला मुख्यालय मऊ से दवा लेकर मेमू पैसेंजर से वापस आ रहे थे। अभी रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 18-25 के पास पहुंचे थे कि ट्रेन के झटके के चलते दोनों नीचे आ गिरे और ट्रेन की जद में आ गए।
विज्ञापन
Trending Videos
Mau News
- फोटो : अमर उजाला
हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची घोसी कोतवाली पुलिस उपजिलाधिकारी आनंद कन्नौजिया, सीओ दिनेशदत्त मिश्र, नायब तहसीलदार निशांत मिश्रा आदि की उपस्थिति में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस रेलखंड पर आमान परिवर्तन के बाद शुरू हुई रेलसेवा के बाद यह पहली घटना है।
कस्बे में पसरा मातम
मृतक फैजुल हसन पूर्व अध्यक्ष डिस्ट्रिक बार एसोसिएशन के अध्यक्ष समसुल हसन के छोटा भाई था। मृतक घोसी तहसील में सीजनल अमीन के पद पर तैनात था। घटना के बाद उसकी पत्नी तमन्ना, पुत्री अरिजा (16), पुत्र फैज अहमद (11) का रो- रोकर बुरा है।
सीओ के बयान के अनुसार गिरकर नहीं ट्रेन के जद में आने से हुई घटना
घटना के बाद सीओ घोसी दिनेशदत्त मिश्रा ने इस घटना को लेकर अपना बयान दिया। 37 सेकेंड के बयान के अनुसार सीओ ने बताया कि सना पुत्री फैजुल और उसका पिता फैजुल अपनी बेटी का इलाज कराकर लौट रहे थे। रेलवे ट्रैक से गुजरते समय ट्रेन को सामने से आते देखकर फैजुल आगे चल रही अपनी बेटी को बचाने दौड़ा, लेकिन दोनों की ट्रेन की जद में आने से मौत हो गई।