फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fast shopping for Eid festival

ईद पर्व के िलए तेज हुई खरीदारी

Fri, 31 May 2019 12:23 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Fri, 31 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Fast shopping for Eid festival
सदर चौक पर सेवईं की खरीदारी करते लोग। - फोटो : mau
 ईद नजदीक होने के साथ ही बाजार में रौनक बढ़ गई है। तपती दोपहरी से बेफिक्र रोजेदार बाजार पहुंचे। नगर सहित जिले के प्रमुख बाजारों में गहमागहमी रही। ईद पर्व को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन


ईद का पर्व पांच, छह जून को मनाया जाएगा। ईद का पर्व नजदीक आते ही नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, सिंधी कालोनी, चौक,औरंगाबाद, भीटी सहित जिले के मधुबन, घोसी, सूरजपुर, मुहम्मदाबादगोहना, वलीदपुर सहित विभिन्न बाजारों में देर शाम तक बाजारों में चहल पहल रही। तरह-तरह के जुतियां, चप्पलें, रंग बिरंगी, ओढनी, नकाब व खान-पान की वस्तुएं से बाजार पट गया है। अलविदा जुमा में एक दिन ही बचा है। अब घर-घर में ईद को लेकर सामानों की खरीदारी शुरू हो गई है। सेेवइयों की बिक्री खूब हो रही है। खाद्य सामग्रियों पर नजर डाला जाए तो महीन सेवईयां 70 रुपया 500 ग्राम का पैकेट, ब्रांडेड सेवईयां 125 रुपये का पैकेट बिक रहा है। गुलाब जामुन पावडर 70 से 75 रुपया 500 ग्राम का पैकेट बिक रहा है।
विज्ञापन


चीनी 40 रुपया प्रति किग्रा, काजू, 800 रुपया प्रति किग्रा, बादाम 700 रुपया  प्रति किग्रा, किसमिस 300 रुपया प्रति किग्रा, लावा 800 से 900 रुपया प्रति किग्रा रहा। घास बाजार के किराना व्यवसायी  राघव बरनवाल ने बताया कि चीनी के दाम में मामूली वृद्धि हुई है। शेष सामग्रियों मेें कोई बढोत्तरी नहीं हुई है। इसके साथ ही कपड़े, जूते चप्पल, सेवईयां व जरूरत की चीजें खरीदने के लिए बाजार गुलजार दिखाई दिए।  शाम के वक्त इफ्तार होने के चलते महिलाओं को घर से निकलने का समय व्यस्त हो जाता है। इसे देखते हुए महिलाएं दोपहर में खरीदारी के लिए बाजार पहुंची। बाजारों में सड़क के अगल-बगल फुटपाथ तथा ठेलों पर भी बिक्री के लिए दुकानें सजी रही। हर जगह   मेकअप, साज सज्जा को लेकर महिलाओं व युवतियों की खासी भीड़ दुकानों पर जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed