{"_id":"68e56a54a9d586547705f2b9","slug":"farmers-need-to-adopt-modern-technology-anandan-mau-news-c-295-1-svns1028-134629-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को आधुनिक तकनीक को अपनाने की आवश्यकता : आनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को आधुनिक तकनीक को अपनाने की आवश्यकता : आनंदन
विज्ञापन
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की तरफ से राष्ट्रीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान कुशमौर में पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ. आनंदन ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इसमें विशेषज्ञों ने कैमूर बिहार से आए किसानों को बीज उत्पादन की बारीकियां बताईं। संस्थान के निदेशक ने कहा कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता है। कैमूर, बिहार में धान, गेहूं, अरहर, सरसों, चना और सब्जी की खेती की जाती है। कहा कि किसानों को बीजों की प्रजाति, उनके स्वास्थ्य और गुणवत्ता की समुचित जानकारी रखनी चाहिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को बीज उत्पादन तकनीक, संकर बीज उत्पादन तकनीक, बीज स्वास्थ्य, बीज प्रमाणीकरण, बीज परीक्षण, जैव प्रौद्योगिकी, मृदा स्वास्थ्य, खरपतवार नियंत्रण आदि विषयों पर प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रयोगशाला में इन विषयों पर व्यावहारिक सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।