फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers fear the stress on the season

मौसम से डरे किसानों का मड़ाई पर जोर

Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sun, 10 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Farmers fear the stress on the season
नगर क्षेत्र से सटे इंदरपुर भलया गांव में खेत में मड़ाई के बाद रखा भूसा।
पछुवां हवाएं और तल्ख धूप के बीच अन्नदाता युद्ध स्तर गेहूं की कटाई और मड़ाई में जुटे हुए हैं। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद तो वह खुद के बीमार होने की भी चिंता नहीं कर रहे हैं। दिन में कटाई और मड़ाई का कार्य तो कर ही रहे हैं
विज्ञापन



देर रात को भी अनाज और भूसे को जल्द से जल्द घर में सुरक्षित रखने की जद्दोजहद में हैं। 
जिले में वर्ष 2015-16 में लगभग 90 हजार हेक्टेयर के क्षेत्रफल में गेहूं की बुआई हुई ।


बीच में एक बार मौसम खराब होने से हालांकि किसानों का मामूली नुकसान हुआ। बावजूद इसके गेहूं की फसल देखकर किसान खुश नजर आ रहे हैं। पिछली बार खड़ी फसल कटने से पहले से ओलावृष्टि ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया था। अधिकांश गेहूं की फसल खेत में ही सड़ गई थी।
विज्ञापन



इस वर्ष भी किसानों को यही भय सता रहा।  मौसम विभाग द्वारा 14 अप्रैल के बाद मौसम खराब होने की चेतावनी के बाद किसानों के फिर से होश उड़ने लगे। वह ट्रैक्टर आदि से गेहूं की यथाशीघ्र कटाई और मड़ाई कर अनाज और भूसा अपने घर में रखने के लिए युद्ध स्तर पर लग गए हैं। मौसम के भय की वजह से पूरे जिले में 60 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल की कटाई और मड़ाई हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed