फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers face rain bloom

बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Sun, 25 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ Updated Sun, 25 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers face rain bloom
बारिश से खिले किसानों के चेहरे
जिले के शनिवार को विभिन्न इलाकों में हुई मूसलाधार बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए वहीं फूट रही धान की फसल के लिए सोना साबित हुई। लगातार हुई बारिश होते देख किसानों के चेहरे पर चमक आ गई। तड़के से हो रही बारिश से अधिकांश सरकारी स्कूलों में रेनी डे घोषित हो गया। बच्चों को भीगकर स्कूल जाते देखा गया। वहीं गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग सहित ग्रामीण इलाकों के अधिकांश गड्ढे में तब्दील सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों को यात्रा करना मुश्किल हो रहा था। नगरपालिका प्रशासन के जल निकासी व्यवस्था की भी पोल खुल खुल गई।
विज्ञापन


शनिवार को तड़के से रुक-रुक बारिश होती रही। पूर्वाह्न लगभग 11 बजे से मध्याह्न बाद तक मूसलाधार बारिश होती रही। मौसम में आए बदलाव से किसान खुशी से झूम उठे। विशेषज्ञों की मानें तो यह बारिश धान की फसल के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। धान की फसल फूट रही है, ऐसे में खेत में ज्यादा पानी की जरूरत होती है। भारी बारिश के बाद किसान खेत की मेड़ बांधते देखे गए।
विज्ञापन


बारिश के दौरान आकाश में हो रही तेज गड़गड़ाहट से लोग दहल जा रहे थे। इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी विकेश कुमार पटेल का कहना है कि यह बारिश धान की फसल के लिए लाभकारी है। इसी पानी से फूट रही धान की फसल में बालियां लटक जाएगी। अब धान के फसल के सिंचाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। अगेती रबी की बुआई के लिए भी नमी बनी रहेगी। उधर घंटों बारिश होने से सड़कें जलमग्न हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गड्ढे में तब्दील वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों पर यात्रा करना मुश्किल हो गया है। शहर के निचले मुहल्लों में जलजमाव रहने से लोगों के दिनचर्या पर भी इसका असर पड़ा। अत्यधिक जलवृष्टि के कारण कई सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यालयों के परिसर में पानी भर गया। बारिश से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों  में कर्मचारी देर से पहुंचे।



अधिकांश सरकारी स्कूलों में छुट्टी हो गई। वहीं बारिश के बाद नगर के निजामुद्दीनपुरा, मुंशीपुरा, भीटी, रघुनाथपुरा, ब्रह्मस्थान, भीटी, पठानटोला सहित कई मोहल्लों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से जलजमाव हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed