फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers demonstrated, alleging disturbances in the consolidation process

Mau News: किसानों ने किया प्रदर्शन, चकबंदी प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप

Tue, 18 Apr 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers demonstrated, alleging disturbances in the consolidation process
मऊ। रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के गोकुलपुरा गांव के पंचायत भवन में सोमवार को चकबंदी विभाग के अधिकारियों ने किसानों की बैठक ली। विभाग ने किसानों से चक परिवर्तन के लिए अनुमोदन मांगा, जिस पर ग्रामीणों ने असहमति जताई। साथ ही चकबंदी प्रकिया में मनमानी करने का आरोप लगाकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि चकबंदी विभाग ने अब तक जो भी चक काटा है, नया नक्शा बनाया गया है, इसकी उच्चस्तरीय समिति से निष्पक्ष जांच कराई जाए। नियमावली के तहत पांच वर्षों में चकबंदी प्रकिया पूरी करनी जानी चाहिए किंतु चकबंदी विभाग 1991 में गजट होने के 32 वर्ष बाद प्रकिया को 28 वर्ष पूर्व की मिलकियत के आधार पर पूरा करा रहा है, जो नियम के विपरीत है। प्रदर्शन में शिवशक्ति सिंह, रामकृत चौहान, जितेंद्र सिंह, देव प्रसाद चौहान,रामबिलास सिंह, राणा प्रताप सिंह, वशिष्ठ सिंह, छोटेलाल राम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed