{"_id":"6a6e488f349ba1bc6502a6cc","slug":"farmers-defrauded-of-lakhs-in-the-name-of-paddy-and-wheat-procurement-case-registered-against-11-people-mau-news-c-295-1-mau1001-149567-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: धान-गेहूं खरीद के नाम पर किसानों से लाखों की ठगी, 11 लोगों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: धान-गेहूं खरीद के नाम पर किसानों से लाखों की ठगी, 11 लोगों पर केस दर्ज
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में धान और गेहूं खरीद के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान सद्दूपुर गांव निवासी मान बहादुर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमचंद जायसवाल, पंकज, पूजा समेत 11 के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
मानबहादुर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव देवरिया खुर्द निवासी प्रेमचन्द जायसवाल, पंकज जायसवाल और पूजा जायसवाल अपने गांव के बगल स्थित घरोहिया चट्टी पर मकान बनाकर और दुकान खोलकर संयुक्त रूप से किसानों से धान और गेहूं खरीद का व्यवसाय करते हैं। मानबहादुर सिंह के अनुसार सन 2025-2026 में उक्त लोगों ने उनसे 4 लाख 14 हजार रुपये का उधार गेहूं खरीदा था। इसके अलावा आरोपियों ने ग्राम बरसवां निवासी रामजी सिंह, प्रदीप कुमार सिंह और ठाकुर प्रसाद सिंह सहित क्षेत्र के अन्य कई किसानों से भी हजारों रुपये का धान-गेहूं उधार खरीदा था।
बकाया रुपये वापस मांगने पर आरोपी हीला हवाली और टाल-मटोल करने लगे। दबाव बढ़ने पर दिनांक 20 अप्रैल को सभी आरोपी परिवार सहित भाग गए। वादी का आरोप है कि आरोपियों ने जानबूझकर धोखा देने की नीयत से छल-कपट और बेईमानी पूर्वक किसानों का करोड़ों रुपये लेकर फरारी काट ली।