फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Farmers are selling wheat to jobbers, silence on committees

Mau News: आढ़तियों को गेहूं बेच रहे हैं किसान, समितियों पर सन्नाटा

Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Farmers are selling wheat to jobbers, silence on committees
ब्लाक क्षेत्र में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर खरीद धीमी गति से चल रही है। गेहूं क्रय केंद्रों पर सन्नाटा की स्थिति है। 24 दिन बाद भी दो क्रय केंद्रों पर मात्र 2967 क्विंटल गेहूं ही खरीद हुई है। वहीं दो पर अब तक बोहनी ही नहीं हो पाई है। किसानों का कहना है कि सहकारी क्रय केंद्रों से अच्छा मूल्य आढ़तियों से मिल रहा है। आढ़तिया नकद भुगतान कर घर से ही गेहूं उठा ले रहे हैं। इससे केंद्र तक उपज को भी नहीं लेकर जाना पड़ रहा। शासन ने रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र में एफसीआई गोदाम रतनपुरा, साधन सहकारी समिति पहसा मोईदीनपुर, साधन सहकारी समिति अईलख एवं साधन सहकारी समिति छिछोर को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। सबसे अधिक 46 किसानों से 2230 क्विंटल गेहूं की खरीद रतनपुरा विपणन केंद्र पर हुई है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति पहसा मोईिदनपुर पर 760 क्विंटल की खरीद की गई है, लेकिन बोराें के अभाव में खरीद बंद है। वहीं, साधन सहकारी अइलख और साधन सहकारी समिति छिछोर पर एक भी किसान से गेहूं क्रय नहीं किया गया है। समिति और विपणन केंद्र पर गेहूं नहीं बेचने का करण बताते हुए प्रमोद कुमार यादव, बब्बन सिंह, अमृत यादव, संजय सिंह, रामध्यान पाल का कहना था कि गेहूं का सरकारी मूल्य 2125 रुपए क्विंटल है।
विज्ञापन

वहीं, क्रय केंद्रों पर गेहूं पहुंचाने में प्रति ट्राली एक से डेढ़ हजार रुपए खर्च होता है। जबकि आढ़तिए और व्यापारी सरकारी दर पर नकदी भुगतान कर घर से ही अनाज उठा ले जाते हैं। वहीं, क्षेत्र के कुछ बड़े किसानों का कहना है कि बेमौसम की हुई बारिश से फसल का नुकसान होने से गेहूं का भंडारण कर मूल्य बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed