{"_id":"667d61792901f9f1450db96d","slug":"farmer-dies-in-mau-due-to-lightning-accident-happened-working-the-field-other-person-condition-critical-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गिरने से मऊ में किसान की मौत: खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, दूसरे की हालत गंभीर; रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गिरने से मऊ में किसान की मौत: खेत में काम करने के दौरान हुआ हादसा, दूसरे की हालत गंभीर; रेफर
Thu, 27 Jun 2024 06:26 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 27 Jun 2024 06:26 PM IST
सार
Mau News: गुरुवार को पूर्वांचल के कई जिलों में तेज हवाएं और बारिश हुई। कहीं-कहीं बिजली भी गिरी। इस दौरान गाजीपुर के मरदह थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रहे दो किसानों पर बिजली गिर गई। दोनों गंभीर रुप से झुलस गए, जिसमें एक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बिजली ने ली जान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के महेंगवा दिलावल पट्टी गांव के खेत में गुरुवार को काम कर रहे दो किसान के बिजली गिरने से झुलस गए। दोनों का मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत महेंगवा दिलावल पट्टी गांव में गुरुवार की दोपहर एक खेत में काम कर रहे दो किसान के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिससे श्रीमंत चौहान (30) पुत्र भोला चौहान और राजेंद्र चौहान (31) पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ चौहान निवासी महेंगवा दिलावल पट्टी थाना मरदह जनपद गाजीपुर गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से मऊ जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सक ने श्रीमंत चौहान को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गए। जबकि घायल एक किसान राजेंद्र चौहान को रेफर कर दिया परिजन उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया।
विज्ञापन