फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Fare of trains buses sending candidates to foreign voters

प्रत्याशी परदेशी वोटरों को भेज रहे ट्रेनों बसों का किराए

Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fare of trains buses sending candidates to foreign voters
घोसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशी ग्रामीण वोटरों के साथ ही परदेशी वोटरों को लुभाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत चुनाव के चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद प्रत्याशी परदेशी वोटरों के आने और जाने के लिए रेल के टिकटों का आरक्षण करा रहे हैं और कुछ लोग महानगरों में रहने वाले मतदाताओं को बसों के किराए के साथ कुछ और और रुपये भेज रहे हैं। जिससे मतदाता भी कहते नजर आ रहे हैं कि यही हमदर्दी और नमस्ते बंदगी सदैव बनी रहती तो जनता के सामने वोट मांगने की जरूरत नहीं होती।
विज्ञापन

अब प्रत्याशी अपने प्रचार प्रसार का माध्यम अब घर घर जाकर वोट मांगने व होर्डिंग पोस्टर के स्थान के साथ ही वाट्स एप एवं फेसबुक , इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। वाट्स एप एवं फेसबुक पर तेजी से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कुछ गांवों की स्थिति इनसे अलग भी है ।गाँवों में प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा अपने विश्वास पात्र लोगों तक पहुंच कर अपने वोटर को सहेजने के साथ उनकी मनुहार की जा रही है। इसमें कोई जाति तो कोई क्षेत्र तो कोई विकास का सहारा ले रहा है । गली चट्टी चौराहों पर ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के जितने हारने की चर्चाएं की जा रही है । अपने अपने दृष्टिकोण से मतदाता भी अपने भावी प्रत्याशियों के गुण एवं दोषों का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि उनके क्षेत्र का विकास पांच वर्षों तक सही हाथों में आ जाए। अब देखना है कि मतदाता किसके ऊपर कितना विश्वास करते हैं। यह तो आने वाले दो मई को ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed