{"_id":"58f8f4d84f1c1ba3464737bb","slug":"family-and-villagers-sitting-at-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Thu, 20 Apr 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गत दिनों देवारा स्थित हरिलाल का पुरा गांव के सिवान में सड़क के किनारे हत्या कर फेंके गए सफाई कर्मचारी के शव के मामले में अभी तक हत्यारोपी का कोई सुराग न लगने पर गुरुवार को उसके परिजन एवं गांव के लोग थाने पहुंचे। इस दौरान वह आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने किसी प्रकार उन्हें समझा बुझाकर जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
बता दें 16 अप्रैल को दुबारी के हरिलाल के पूरा में एक झाड़ी में एक अधेड़ का शव मिला था। शव की शिनाख्त सीताराम चौहान सफाईकर्मी के रूप में हुई वह तारनपुर थाना दोहरीघाट का रहने वाला था। मृतक सीताराम चौहान के परिवार वालों की माने तो सीताराम 15 अप्रैल को अपने लड़के के साथ मोटरसाइकिल से गोंठा तक आया था और कोई काम बताकर लड़के को घर वापस भेज दिए। अगले दिन सीताराम चौहान (48) का शव मधुबन थाना क्षेत्र के देवारा स्थित हरिलाल का पुरा गांव के सिवान में सड़क के किनारे मिला था।
प्रथम दृष्टया देखने पर मृतक के गले में रस्सी के निशान से गला घोंटकर हत्या किए जाने का कयास लगाया जा रहा था। शव की शिनाख्त अगले दिन होने के बाद पुलिस हत्यारों को पकड़ने और मामले का खुलासा करने का प्रयास कर रही थी। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया। मृतक की पत्नी मंता देवी गुरुवार की सुबह दर्जन भर महिलाओं और पुरुषों के साथ थाने में पहुंचकर पति के हत्या करने का कारण व हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग थाना प्रभारी निरीक्षक से की। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरे पति को 15 अप्रैल को मोबाइल फोन के जरिए कुछ लोगों ने गोंठा बाजार बुलाया था। वहां से उनका रात भर पता नहीं चला। पता लगाने का हमने काफी प्रयास किया लेकिन अगले दिन मधुबन के देवारा क्षेत्र में हत्या कर उनका शव फेंका मिला। तब जाकर हम लोगों को घटना की जानकारी हुई थी।