फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Express trains should stop at Ratanpura station

Mau News: रतनपुरा स्टेशन पर हो एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव

Fri, 02 Aug 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Express trains should stop at Ratanpura station
हर स्टेशन पर यात्रियों को यात्री सुविधाएं मुहैया कराने का दावा रेलवे के रतनपुरा स्टेशन पर सटीक नहीं बैठ रहा है। यहां बीते कई वर्षों से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग उठ रही है, लेकिन अब तक रेलवे के अधिकारी इस पर अमल नहीं कर सके हैं। जबकि तीन जनपदों का समीपवर्ती रेलवे स्टेशन व जनपद का मुख्य बाजार होने के चलते यहां से बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रहती है, लेकिन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव न होने से मऊ या बलिया स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों पर सवार होने को बाध्य हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर कृष्ण कुमार, प्रेमचंद जायसवाल, मोहन कुमार, देवानंद यादव, सुनील गीरी आदि क्षेत्रवासियों का कहना है कि साबरमति एक्सप्रेस और सरयू-जमुना एक्सप्रेस के ठहराव के लिए कई बार रेलवे प्रबंधन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। मांग की इन एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव रतनपुरा रेलवे स्टेशन पर किया जाए जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed