फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Exposure visit will be done to 50 children of each block:

हर ब्लॉक के 50 बच्चों को करवाई जाएगी एक्सपोजर विजिट:

Mon, 22 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Exposure visit will be done to 50 children of each block:
मऊ। जिले के परिषदीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालयों के बच्चों में विज्ञान व प्रौद्योगिकी को लोकप्रिय बनाने के लिए उन्हें शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए हर ब्लॉक से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता से 50 बच्चों को चुना जाएगा। जिले में 1208 परिषदीय, 94 सहायता प्राप्त, 56 समाज कल्याण विभाग से संबद्ध 1.80 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। बच्चों में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने के लिए तारामंडल, चीनी मिल, म्यूजियम, न्यूज पेपर प्रिटिंग प्रेस, औद्योगिक इकाई, प्रयोगशाला, वैज्ञानिक अनुसंधान केंद्र का भ्रमण कराया जाएगा। बच्चों को इस दौरान परिवहन के अलावा नाश्ता-खाना, बोतल पानी, बिस्किट, चिप्स या फल, नोट बुक, पेन, जूट का बैग दिया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता में से 100 बच्चे जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में शामिल होंगे। ब्लॉक स्तर पर चयनित बच्चों को विज्ञान प्रदर्शनी का मॉडल बनाने के लिए धनराशि अलग से दी जाएगी। जिला स्तर पर 10 श्रेष्ठ मॉडलों का चयन होगा और बच्चों को नगद पुरस्कार, विज्ञान की किताबों का सेट या माइक्रोस्कोप जैसी चीजें दी जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सभी तैयारी पूरी करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है। शैक्षिक भ्रमण के लिए ब्लाकस्तर पर आयोजित होने वाली क्विज प्रतियोगिता के लिए तीन सदस्यीय निर्णायक समिति का गठन किया जाएगा। जबकि जिला स्तर पर पांच सदस्यीय निर्णायक समिति गठित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed