फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Exploitation after marriage and pressure for abortion

Mau News: शादी के बाद शोषण और गर्भपात कराने का दबाव, मुकदमा दर्ज

Wed, 06 Mar 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Exploitation after marriage and pressure for abortion
मधुबन। जनपद देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी महिला ने स्थानीय थाना क्षेत्र के एक युवक पर शादी का झांसा देकर तीन सालों से शारीरिक शोषण करने और गर्भपात कराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि साल 2013-14 में उसकी शादी मधुबन थाना क्षेत्र के सूरजपुर निवासी एक व्यक्ति से हुई थी। शादी के बाद यह अपने पति के साथ मुम्बई में रहने लगी। इसी बीच धरमपुर विशुनपुर के धुस निवासी युवक मुम्बई पहुंचा। पति के कमरे पर नहीं रहने पर आने जाने लगा। पति के ड्यूटी जाने के बाद यह इसके साथ जोर जबरदस्ती करता तथा शारीरिक शोषण करने लगा। इसकी जानकारी पति को हुई तो वह पीड़िता को छोड़ दिया। इसके बाद वह पीड़िता के बेटे को साथ लेकर नोएडा पहुंचा तथा एक मंदिर में शादी करते हुए साथ रहने लगा। दोनों तीन साल तक एक साथ रहे। इसी बीच पीड़िता को पांच माह का गर्भ ठहर गया। जब इसकी जानकारी युवक को हुई तो वह गर्भपात कराने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार राय का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापामारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed