फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Every save waste from heat

गर्मी से िनजात के हर जतन बेकार

Tue, 29 May 2018 12:39 AM IST
mau
mau Updated Tue, 29 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
Every save waste from heat
चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच नगर के बाल निकेतन से मुंह बांधकर घरों को जातीं छात्राएं। - फोटो : mau
जिले में सूरज के तेवर सोमवार को भी तल्ख रहे। गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। इस दौरान गर्मी से निजात को हर जतन बेकार साबित हुए। पसीना तो सुखाए नहीं सूख रहा था। उधर, रोजेदारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सुबह 7 बजे से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों का घर से निकलना मुश्किल कर दिया। सुबह दस बजे तक ही पारा 45 डिग्री तक पहुंचने से ऑफिस जाने वाले लोग गर्मी से खासे परेशान नजर आए। इससे पहले शनिवार को तो तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया था। गर्मी का आलम यह था कि शनिवार और रविवार को गुलजार रहने वाली नगर के मुख्य सड़कें सोमवार को भी  सूनी नजर आईं। लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। हालांकि कुछ सप्ताह पहले ही जिले  में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हुआ था, लेकिन वापस लौटी गर्म हवाओं से लोगों के पसीने छुटते रहे। सोमवार को सात बजे से ही लोग अकुलाते रहे  दस बजे तक तेज गर्म हवाएं चलने लगीं। धूप इस कदर तेज थी कि एक मिनट भी बर्दाश्त करना मुश्किल हो रहा था। लोग मुंह पर कपड़ा और हेलमेट के बगैर दोपहिया वाहन तक नहीं चला पा रहे थे।
विज्ञापन


राहगीरों की तो हालत ही खराब थी। यहीं कारण रही कि दोपहर में नगर के मुख्य बाजार रोडवेज, भीटी, सहादतपुरा, मिर्जाहादीपुरा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। रात में राहत की बाट जोह रहे लोगों को कोई खास राहत नहीं मिल सकी। क्योंकि देर रात तक भी मौसम में गर्मी रही। कूलर और एसी  का उपयोग कर लोगों ने कुछ राहत  महसूस की लेकिन बाहर निकलने पर फिर उन्हें गर्म हवाओं से दो चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed