फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after uploading the details of fees and textbooks, the certified copy was not submitted to the DIOS office.

Mau News: शुल्क और पाठ्य पुस्तकों का विवरण अपलोड करने के बाद भी डीआईओएस कार्यालय में नहीं जमा कराई प्रमाणित प्रति

Thu, 16 Jul 2026 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Even after uploading the details of fees and textbooks, the certified copy was not submitted to the DIOS office.
शिक्षा विभाग की तरफ से सभी निजी विद्यालयों के संचालकों को शुल्क और पाठ्य पुस्तकों का विवरण विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर उसकी प्रमाणित प्रति जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए थे। अभी तक किसी विद्यालय ने प्रमाणित प्रति उपलब्ध नहीं कराई है।
विज्ञापन

शुल्क और पाठ्य पुस्तकों की मनमानी को लेकर तमाम अभिभावकों ने निजी स्कूलों के खिलाफ जिला प्रशासन को शिकायती पत्र दिया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को नगर के अमृत पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण में कई अनियमितताएं मिलीं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय में एनसीईआरटी के अतिरिक्त पाठ्य-पुस्तकें चलाए जाने तथा पांच प्रतिशत से ज्यादा शुल्क वृद्धि और टीसी के लिए मनमाना शुल्क लेने पर कड़ी फटकार लगाई। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 450 से अधिक निजी विद्यालय हैं। अधिकांश निजी विद्यालय संचालकों की ओर से निजी प्रकाशकों की किताबें चलाने के साथ ही मनमाना शुल्क वसूला जाता है। लेकिन अभी तक जिला प्रशासन की तरफ से निजी विद्यालयों की जांच तो की जाती है, पर खानापूर्ति कर इतिश्री कर दी जाती है।
अभिभावक निजी स्कूलों के मनमाने रवैए को लेकर जिलाधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दे रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय ने संयुक्त रूप से बृहस्पतिवार को नगर के अमृत पब्लिक स्कूल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में कक्षा एलकेजी से कक्षा 12 तक संचालित कक्षाएं पाई गईं। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज प्रजापति ने विभागीय अधिकारियों को बताया कि विद्यालय में अध्ययनरत सभी बच्चों की किताबें सम्राट बुक डिपो, सहादतपुरा और अग्रवाल बुक डिपो, बल्लीपुरा से बच्चे और अभिभावक अपनी सुविधा के अनुसार क्रय करते हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय की वेबसाइट पर शुल्क और पाठ्य पुस्तकों का विवरण दो जनवरी, 2026 को ही अपलोड करा दिया गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय में एनसीईआरटी के अतिरिक्त पाठ्य-पुस्तकें चलाए जाने, पांच प्रतिशत से ज्यादा शुल्क वृद्धि तथा टीसी के लिए मनमाना शुल्क लेने पर कड़ी फटकार लगाई।

इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद ने बताया कि यदि किसी निजी विद्यालय द्वारा अनाधिकृत रूप से किताबों, ड्रेस और फीस में बदलाव किया जाता है, तो उस संस्थान के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed