फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Even after five days, the main accused of fraud worth crores is still away from the police.

Mau News: पांच दिन बीतने के बाद भी करोड़ों की ठगी का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर

Wed, 31 Jan 2024 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Even after five days, the main accused of fraud worth crores is still away from the police.
बढुआ गोदाम। फर्जी वैकेंसी निकालकर आठ हजार युवाओं से करोड़ों की ठगी का आरोपी पांचवें दिन भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। आरोपी पेशेवर ठग है और उसके खिलाफ सरायलंखसी थाने में पहले से ही तीन अलग-अलग मामलों में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

बताते चलें कि सरायलखंसी थाना सरवां गांव निवासी संजय यादव पेशेवर ठग है और लोगों से ठगी करने के लिए कृषि एवं पर्यावरण अनुसंधान संस्थान नाम से एक एनजीओ का रजिस्ट्रेशन कराया है। एनजीओ के नाम पर अलग-अलग लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है जिसका सरायलखंसी थाने में अलग-अलग तीन मुकदमे दर्ज हैं और ठगी के आरोप में जेल जा चुका है इसके जिला प्रशासन की तरफ से इसके विरुद्ध कोई कठोर कार्यवाई नहीं की गई। इससे इसका मनोबल बढ़ता गया और वह एक बड़ा स्कैम ग्रुप बनाकर फर्जी वैकेंसी निकालकर करीब आठ हजार से अधिक बेरोजगारों से करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में आरोप में पिछले पांच दिनों से फरार होकर आराम से घूम रहा है और पुलिस उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज मौन साध चुकी है। वहीं हजारों युवक ठगी का शिकार होकर पुलिस से न्याय की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। अब तक इस मामले में तीन अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed