फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Entered the house, beat up the woman, pelted stones at the house, case registered against six

Mau News: घर में घुसकर महिला को पीटा, घर पर पत्थरबाजी, छह पर केस दर्ज

Mon, 27 May 2024 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Entered the house, beat up the woman, pelted stones at the house, case registered against six
मुहम्मदाबादगोहना। कोतवाली क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव में चार दिन पूर्व महिला के घर में घुसकर मारने पीटने, घर पर पत्थरबाजी का मामला सामने आया है। विरोध करने पर महिला और उसके दो बेटियों को बुरी तरह पीटा गया। पीड़ित की तहरीर पर गांव के ही छह लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी मीरा यादव पत्नी रामजीत का आरोप है कि 21 मई को वह घर के बाहर बैठी थी। विपक्षी आकर गाली देने लगे। विरोध करने पर मारा पीटा। जान बचाने के लिए मैं घर के अंदर भागी, तो हमलावरों ने उसे घर के अंदर घुसकर मारा पीटा। उसे बचाने आई दो बेटियों को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। महिला का आरोप है कि घटना के दो दिन बाद विपक्षियों ने उसके घर पर ईंट पत्थर चलाया और जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में मीरा यादव की तहरीर पर गांव के ही अजय यादव, मुन्ना यादव, अवधेश यादव, सेवा यादव, मनोज खरवार और प्रमोद राजभर के खिलाफ घर में घुसकर पीटने और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed