फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Entered the house and beat up the girls, case against four

Mau News: घर में घुसकर युवतियों को पीटा, चार पर मुकदमा

Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 11:49 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the girls, case against four
घोसी। कोतवाली के चमरई गांव में घर में घुसकर युवतियों को मारपीट कर घायल करने के मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

चमरई निवासी कौशल्या देवी द्वारा दर्ज कराए गये मुकदमे के अनुसार शनिवार की शाम गांव में एक व्यक्ति के घर से बारात जा रही थी। शाम लगभग छह बजे परछावन का कार्यक्रम चल रहा था। तभी गांव के प्रवीण, दीपचंद, शिवजनम और अभिमन्यु अचानक उसके घर में घुसकर उसकी पुत्री संजू को मारने पीटने लगे। हमले में वो बेसुध होकर गिर पड़ी, बचाने आई गांव की रिंकी और सुनीता को भी मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। लोगों को आता देख जान से मारने की धमकी देते चले गए। मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed