फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   enforce the code of conduct Mau administration took to the streets

Lok Sabha Election: आचार संहिता का पालन कराने सड़क पर उतरा मऊ प्रशासन, सातवें चरण में 1 जून को होगा मतदान

Sat, 16 Mar 2024 07:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 16 Mar 2024 07:19 PM IST
सार

Lok Sabha Election: मऊ के घोसी लोकसभा में पहली जून को चुनाव का ऐलान हो गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग का निर्देश जारी होते ही शनिवार को जिले में सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर-पोस्टर उतरवाने के लिए प्रशासनिक अमला सड़क पर उतर गया। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही। जिले के आला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव मोड में नजर आए। सड़कों और गलियों में लगे पोस्टर-बैनर को उतरवा दिया गया।

विज्ञापन
enforce the code of conduct Mau administration took to the streets
बैनर-पोस्टर उतरवाते प्रशासन के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 की अधिसूचना जारी होने के बाद शनिवार को जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। घोसी लोकसभा चुनाव सातवें चरण में होगा। निर्वाचन विभाग की अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव के प्रचार प्रसार सामग्रियों पर भी रोक लग गई है। नगरपालिका प्रशासन सहित समस्त नगर पंचायतों में अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम होर्डिंग्स और बैनर हटाने में जुट गई।

विज्ञापन


आचार संहिता के दौरान कोई भी राजनीतिक दल अपनी पार्टी का प्रचार प्रसार नहीं कर सकेंगे। साथ ही किसी भी तरह की घोषणा भी नहीं की जा सकती। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां चल रही थी। निर्वाचन विभाग की तरफ से चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही प्रशासन अलर्ट मूड में आ गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव की तिथियों का एलान होते ही प्रशासन भी पूरे एक्शन में आ गया। राजनीतिक दलों की होर्डिंगों को हटाने के लिए जेसीबी लगा दी गई। आचार संहिता लागू होने के बाद सीएम आरोग्य मेला, संपूर्ण समाधान दिवस, समाधान दिवस पर रोक रहेगी। घोसी लोकसभा क्षेत्र में कुल 1124 मतदान केंद्र तथा 2125 मतदेय स्थल हैं।

मऊ के घोसी लोकसभा में पहली जून को चुनाव का ऐलान हो गया है। भारतीय निर्वाचन आयोग का निर्देश जारी होते ही शनिवार को जिले में सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर-पोस्टर उतरवाने के लिए प्रशासनिक अमला सड़क पर उतर गया। इस दौरान हड़कंप की स्थिति बनी रही।

जिले के आला अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में एक्टिव मोड में नजर आए। सड़कों और गलियों में लगे पोस्टर-बैनर को उतरवा दिया गया। इस इसके साथ ही प्रशासन ने आम जनता से निर्भिक होकर निष्पक्ष चुनाव की भी अपील की। घोसी के शहादतपुरा क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में प्रशासन के लोग सड़क पर पैदल मार्च करते दिखे।

अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीएम सदर सुमित सिंह ने बताया कि चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद 16 मार्च से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। चुनाव आयोग के निर्देश पर कार्रवाईयां की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि शहर में सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर-पोस्टर और स्टीकर हटवाए जा रहे हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। 

पहली जून को मतदान
घोसी लोकसभा चुनाव सातवें चरण में मतदान एक जून को होगा। जबकि मतगणना चार जून को होगा। वर्ष 2024 में 10 लाख 95 हजार 381 पुरुष, नौ लाख 71 हजार चार महिलाएं सहित 20 लाख 66 हजार 457 मतदाता हैं। निर्वाचन विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में 11 लाख 41 हजार 480 मतदाताओं ने 57.31 प्रतिशत मतदान किया था। जबकि वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में 10 लाख 39 हजार 830 मतदाताओं ने यानि 54.99 प्रतिशत मतदान किया था। सुबह से ही प्रशासन सहित नगरपालिका, नगर पंचायतों में गठित टीमें चौकन्ना रहीं। अभी तक रूट मार्च के लिए सीआईएसएफ और एसएसबी, अर्धसैनिक बलों की दो कंपनी आई हुई है।


सातवें चरण में हुआ था 2019 का लोस चुनाव
वर्ष 2024 में घोसी लोकसभा चुनाव सातवें चरण में घोसी लोकसभा चुनाव सातवें चरण में मतदान एक जून को होगा। जबकि मतगणना चार जून को होगा। जबकि वर्ष 2019 में सातवें चरण में 19 मई को मतदान हुआ था।

अधिकारियों ने हटवाए बैनर पोस्टर इंदारा। आदर्श आचार संहिता जारी होते ही प्रशासनिक अधिकारी शनिवार की शाम सड़क पर उतर गए। नगर पंचायत अदरी और मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के करहा बाजार में दीवारों, खंभों और सार्वजनिक स्थानों पर लगे चुनाव से संबंधित बैनर पौस्टर उतरवाए गए। सदर नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस कर्मी सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर हटाते दिखे। पोस्टर-बैनरों को हटाए जाने का सिलसिला देर रात जारी रहा। इस मौके पर उपनिरीक्षक अभिषेक मिश्रा और राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed