फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Energy Minister's OSD heard the complaints of electricity consumers

Mau News: ऊर्जा मंत्री के ओएसडी ने सुनी विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत

Thu, 29 May 2025 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Energy Minister's OSD heard the complaints of electricity consumers
मऊ। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के निर्देश पर नगर के बड़ागांव स्थित मंगलम बहुद्देशीय भवन मेें बृहस्पतिवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऊर्जा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी डाॅ. आरसी शर्मा ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या सुनी। इस अवसर पर 17 मामले आए। जिसमें 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। शेष सात शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री के विशेष कार्याधिकारी डाॅ. आरसी शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना मुख्य उद्देश्य है। जनसुनवाई कार्यक्रम ने यह सिद्ध किया कि उत्तर प्रदेश का ऊर्जा विभाग आम जनमानस की समस्याओं के प्रति न केवल संवेदनशील है, बल्कि त्वरित समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध भी है। समस्त उपभोक्ताओं तथा विभागीय अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार पारदर्शी एवं उत्तरदायी प्रणाली के तहत उपभोक्ता सेवा सुनिश्चित की जाती रहेगी। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता मनोज अग्रवाल, अधिशासी अभियंता भुवनराज सिंह, महेश कुमार, श्रीप्रकाश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed