फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Encouraged by honoring meritorious students

मेधावी छात्रों को सम्मानित कर बढाया हौसला

Mon, 17 Feb 2020 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Encouraged by honoring meritorious students
मुहम्मदाबाद गोहना में मिशन पहचान परीक्षा में स्थान पाने वाले छात्रों को सम्मानित करते बीएसए ओपी - फोटो : MAU
मुहम्मदाबाद गोहना । कस्बा स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र पर मंगलवार को मिशन पहचान परीक्षा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मिशन पहचान परीक्षा में भाग लेने वाले विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने पर उन्हें मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में मड़हा स्कूल के कक्षा दो के अंशु प्रथम, प्राथमिक स्कूल मालव की अंकिता भारती द्वितीय, हिंडोला के ऋषभ कुमार तृतीय, नगरीपार स्कूल के कक्षा तीन के धीरज कुमार, गालिबपुर के एहतेशाम द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबा दगोहना दो के अबूतलहा तृतीय, मड़हा के कक्षा चार के आशीष प्रियदर्शी प्रथम, नगरीपार का कृष्णानंद यादव द्वितीय, ठकुरीपट्टी के हिमांशु तृतीय रहे। सहुवारी स्कूल के कक्षा 5 के साक्षी प्रथम, नगरीपार के शिवकुमार द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय मुहम्मदाबादगोहना दो के हरिकेश यादव तृतीय, कन्या प्राथमिक विद्यालय मुहम्दाबाद गोहना के कक्षा 6 के सौम्या साहनी प्रथम, मालव की कुमारी निधि द्वितीय, बंदीकला के राजू यादव तृतीय रहे। इसी तरह सहुवारी के कक्षा 7 के चंद्र प्रताप यादव, कस्तूरबा विद्यालय अंशु मौर्य द्वितीय, बंदीकला के आलोक कुमार तृतीय एवं कक्षा 8 के बंदीकला विद्यालय के अमित यादव प्रथम, सहुआरी की आराधना द्वितीय, जुुड़नपुर प्राथमिक विद्यालय की अनुराधा चौहान आदि शामिल रहे। मुख्य अतिथि बीएसए ओपी त्रिपाठी ने कहा कि कि अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी शिक्षा ग्रहण कराएं। बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को बच्चा बनना पड़ेगा। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी चंद्रभूषण पांडेय ने मुख्य अतिथि को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सीबी यादव, शिक्षक धनंजय सिंह रामनिवास मौर्या, राजेश कुमार, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, कमलेश, समेत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक व प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed