फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Employee absence, silence offices

कर्मचारी नदारद, दफ्तरों में सन्नाटा

Thu, 11 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 11 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Employee absence, silence offices
विकास भवन गेट पर हड़ताल के पहले दिन प्रदर्शन करते कर्मचारी।

विज्ञापन
राज्य कर्मचारियों की तीन दिनी हड़ताल शुरू, सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। राज्य कर्मचारियों ने दस सूत्री मांगों को पूरा करने के लिए तीन दिवसीय हड़ताल बुधवार से शुरू किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के सामने विरोध सभा का आयोजन किया। विकास भवन पर हड़ताली कर्मचारियों ने सभा कर सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। सुबह आठ बजे ही हड़ताली कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे। वहां पर विरोध सभा का आयोजन किया।

इसके बाद दोपहर 12 बजे  विकास भवन पहुंचकर कर्मचारी नेताओं ने विरोध सभा किया। जिला अस्पताल पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसियेशन के जिलाध्यक्ष सरफराज अहमद की अध्यक्षता में फार्मासिस्टों ने हड़ताल की कमान थामी। फार्मासिस्टों ने कहा कि 11 अगस्त को कर्मचारी कार्य ठप रखेंगे। 12 अगस्त को पूरे दिन फार्मासिस्ट हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार ने समझौता करके वादाखिलाफी की।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिनों की हड़ताल के दौरान ही सरकार ने समझौते के अनुरूप  शासनादेश जारी नहीं किया तो कर्मचारी अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। हड़ताल पर गए कर्मचारियों की मांगों में कैश लेस चिकित्सा सुविधा, केंद्रीय कर्मचारियों के समान मकान किराया भत्ता,  वर्कचार्ज दैनिक वेतन, अतिथि वक्ताओं की अवधि जोड़कर पेंशन का लाभ, फील्ड कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता देने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, संविदा मानदेय           बढ़ाने, आउट सोर्सिंग को समाप्त करके सीधी भर्ती करने सहित अन्य मांग शामिल है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 हड़ताल में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य , मातृ शिशु कल्याण , चकबंदी , ग्राम विकास , सफाई कर्मचारी , कोषागार , गन्ना पर्यवेक्षक  पशु धन विकास , कृषि सेवा , आईसीडीएस संग्रह अमीन सहित 27 विभागों के कर्मचारी शामिल रहे।  हडताल के दौरान विरोध सभाओं को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव, संघर्ष समिति के वाइस चेयरमैन शैलेंद्र प्रताप सिंह, पीएन सिंह, डॉ. सरफराज, डॉ. सुनील राय, डॉ. महेंद्र कुमार, शरद सिंह, दिनेश यादव अमर नाथ पांडेय, प्रकाश सिंह, मीरा पांडेय, प्रकाश सिंह, दमयंती देवी, वंदना सिंह, श्रवण कुमार, धनंजय मिश्रा, सुरेश यादव, विशाल पांडेय, शैलेश सिंह, हरिश्चंद चौबे, कल्पनाथ, यशवंत आदि ने संबोधित किया।



  कोपागंजः राज्य कर्मचारियों ने ब्लॉक कार्यालय  गेट में ताला बंद कर प्रदर्शन कर कार्य का वहिष्कार  किया। इस मौके पर  एडीओ पंचायत शीत कुमार सिंह  ने प्रदेश सरकार कोसा। विरोध प्रदर्शन  करने वालो में संजय सिंह मंजू सिंह ,मोहम्मद गनी ,अनिल कुमार गुप्ता ,अशोक  ,अवधेश ,शैलेन्द्र प्रताप सिंह ,सुग्रीव प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed