फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Emphasis on developing scientific temper

वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर

Tue, 17 May 2022 09:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on developing scientific temper
जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर कसारा में दो दिवसीय कार्यक्रम में छात्रों को सर्टिफिकेट प्रदान करते - फोटो : MAU
मऊ। श्री ब्रह्मजी शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति नरवर तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के महुआर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के सभागार में दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नवाचार और वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर बल दिया गया। कोआर्डिनेटर संजय कुमार चतुर्वेदी और मुख्य वक्ता सहायक प्रोफेसर डॉ. धनंजय कुमार गौड काशी नरेश स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर नेभौतिकी के क्षेत्र में सेमी कन्डक्टर के प्रयोग के बारे में बताया। जवाहर नवोदय विद्यालय गाजीपुर के डॉ. विनय प्रकाश दुबे, प्रवक्ता जीव विज्ञान ने विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच विकसित करने, नवाचार एवं विज्ञान के प्रति अपने चारों तरफ के वातावरण के वैज्ञानिक नजरिए से देखने को प्रेरित किया। फणींद्रपति पांडेय सहायक प्रोफेसर भौतिकी ने बच्चों को विज्ञान के महत्व एवं कोविड 19 के दौरान भारतीय के वैज्ञानिकों के योगदान को बताया। संजू यादव के नेतृत्व में बच्चों ने विज्ञान के माडल प्रदर्शित किए। इस दौरान प्राचार्य मुख्तार आलम, प्रभुनारायण, संतोष पाठक, प्रेम चंद्र यादव, उमेश सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed