फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity problem landed on the road

बिजली समस्या समाधान के लिए सड़क पर उतरे

Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Electricity problem landed on the road
दशईपोखरा में फुंके ट्रांसफार्मर को बदलने के िलए मऊ-आजमगढ़ मार्ग जाम करते लोगों को समझाती पुलिस। - फोटो : mau
 नगर के दशई पोखरा सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति के लिए लगाया गया 100 केवीए का ट्रांसफार्मर पांच दिन पूर्व जल गया। बिजली आपूर्ति न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शिकायत के बाद भी जब आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो लोग सड़कों पर उतर गए और जाम लगा दिया। जिससे यातायात घ्ांटाभ्ार बाधित रहा।  
विज्ञापन

बीते पांच दिनों से समस्या झेलने के बाद नाराज भीड़ मंगलवार को सड़क पर उतर पड़ी और ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग करते हुए आजमगढ़- मऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करते हुए कई बाद विभाग से गुहार लगाई गई, लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। जाम के चलते दशई पोखरा से लेकर आजमगढ़ मोड़ तथा दूसरी तरफ मिर्जाहादीपुरा चौराहा तक वाहनों का लंबा जाम लग गया था। जाम की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने जाम लगाने वालों को समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नही हुआ। इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया। इस पर बिजली विभाग ने आनन फानन में ट्रांसफार्मर बदलने की कवायद शुरू की। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने देर शाम तक आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। करीब एक घंटे तक चले जाम से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराकर देर शाम तक आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उनका कहना था कि ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने के कारण उसको लगाने में देर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed