फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Electricity cut in mau

24 घंटे से गुल रही सैकड़ों गांवों की बिजली

Sat, 10 Dec 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ Updated Sat, 10 Dec 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut in mau
electricity price increases - फोटो : Demo Pic
सेमरी जमालपुर विद्युत उपकेंद्र में आई तकनीकी खामी के चलते कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पिछले 24 घंटे से बिजली की आपूर्ति ठप पड़ी है। इससे लोगों को रात अंधेरे  में काटनी पड़ रही है। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्रवासियों के टीवी सेट के साथ मोबाइल आदि शो पीस बनकर रह गए। साथ ही किसानों की खेती किसानी भी प्रभावित है। समाचार लिखे जाने तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।  
विज्ञापन

 मधुबन कस्बे को छोड़कर समूचे क्षेत्र को सेमरी जमालपुर से ही बिजली मिलती है। सेमरी स्थित सब स्टेशन से मधुबन के रौजा, दुबारी और बेलौली सब स्टेशन को सप्लाई दी जाती है। जहां से इस क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को बिजली मुहैया कराई जाती है। बिजली कर्मचारियों की माने तो वर्तमान समय में बिजली का शेड्यूल अपराह्न तीन बजे से रात दस बजे और तड़के तीन बजे से सुबह दस तक चल रहा है। लेकिन बिजली जर्जर तारों थके कारण लो वोल्टेज के अलावा अधिकतम गुल ही रहती है। शुुक्रवार को बिजली दस बजे गई तो शनिवार के दोपहर तक बिजली नहीं आई। दिन में बिजली नहीं  मिलने से उपभोक्ता उसी तरह परेशान रहे। भरपूर बिजली न मिलने से खेतों की सिंचाई का कार्य बाधित हो रहा  है। किसान इस कड़ाके की ठंड में जान हथेली पर रखकर रातों में गेहूं की सिंचाई कर रहे है। बावजूद इसके बिजली के नहीं आने से किसान व आम आदमी के बिजली से चलने वाला सारा काम बाधित है। इस बाबत एसडीओ राजेश कुमार ने बताया कि हमारी तरफ से तकनीकी गड़बड़ी नहीं थी, जो कमी थी उसको ठीक करके उनको समय से  बता दिया गया था, लेकिन सेमरी विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों ने तकनीकी खराबी बताकर बिजली कटौती की  थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed